लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

खालसा कॉलेज में फेयरवेल पार्टी ‘रुख्सत 2026’ का आयोजन….

मोहाली, 18 अप्रैल 2026: फेस-3ए स्थित खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज में फेयरवेल पार्टी ‘रुख्सत 2026’ का आयोजन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बी.कॉम, बी.कॉम ऑनर्स, बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.ए., पी.जी.डी.सी.ए., एमएससी आईटी, एमए सोशियोलॉजी, एमबीए, एम.कॉम के सीनियर विद्यार्थियों को कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों ने फेयरवेल पार्टी दी।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ चारवी ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फेयरवेल, मिस्टर हैंडसम और मिस चार्मिंग प्रतियोगिता दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें विद्यार्थियों ने खूबसूरत परिधानों में रैंप पर मनमोहक अंदाज़ में वॉक किया। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिनमें लोक गीत, वेस्टर्न गाने, डांस आदि प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया।

मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में बीबीए छठे सेमेस्टर की नेहा को मिस फेयरवेल और बीसीए छठे सेमेस्टर के केतन को मिस्टर फेयरवेल का खिताब प्राप्त हुआ। वहीं, बीसीए छठे सेमेस्टर के करमवीर को मिस्टर हैंडसम और बीकॉम छठे सेमेस्टर की प्रीति को मिस चार्मिंग का खिताब मिला।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत करने वाले ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने माता-पिता, कॉलेज और प्रोफेसरों का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज परिसर में वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. चारवी ठाकुर ने विद्यार्थियों व कॉलेज स्टाफ सदस्यों के लिए निःशुल्क एस्ट्रो वर्कशॉप भी आयोजित की।