लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वृिद्धम द्वारा मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन….

ज़ीरकपुर, वृिद्धम एवं ऑकल्ट साइंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट ने ज़ीरकपुर में शानदार सफलता हासिल की। इस विशेष आयोजन में 300 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश के प्रसिद्ध एस्ट्रो एवं वास्तु विशेषज्ञों से व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस इवेंट का आयोजन दीपक आहूजा, श्रीमती उषा वसुंधरा, नवदीप मदान एवं मनोर्था बिल्डर्स के संस्थापक उमराव सिंह द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा।

यह आयोजन न केवल लोगों के जीवन, करियर और भविष्य से जुड़े प्रश्नों का समाधान देने वाला मंच बना, बल्कि “आपका घर, आपका भविष्य” की सोच को भी मजबूती से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान वृिद्धम के डायरेक्टर सौरभ चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कंपनी के आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज़ीरकपुर में बढ़ती डिमांड और बदलती लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए वृिद्धम जल्द ही अल्ट्रा लग्ज़री 1 BHK और 2 BHK रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि यह प्रोजेक्ट एक अत्यंत प्राइम लोकेशन पर स्थित होगा, जो PR-7 रोड से मात्र 2 मिनट की दूरी पर है — जो आज के समय में ज़ीरकपुर की सबसे तेजी से विकसित और प्रॉमिसिंग लोकेशन मानी जा रही है।

यह प्रोजेक्ट विशेष रूप से उन लोगों के सपनों को साकार करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो 1 BHK और 2 BHK फ्लैट्स की बढ़ती हुई डिमांड के बीच एक अल्ट्रा लग्ज़री, सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त, क्लास अपार्टमेंट की तलाश में हैं। यह प्रोजेक्ट न केवल रहने के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा, बल्कि निवेश के दृष्टिकोण से भी एक मजबूत अवसर प्रस्तुत करेगा।

इवेंट के सफल आयोजन के लिए सभी विशेषज्ञों, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। वृिद्धम आने वाले समय में ऐसे और भी मूल्यवान और प्रभावशाली इवेंट्स आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।