लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-46 सी के नेबरहुड पार्क का नवीनीकरण, सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन….

चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-46 सी स्थित नेबरहुड पार्क के नवीनीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन कर इलाका वासियों को बैसाखी का तोहफा दिया है।

पार्क के नवीनीकरण से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्क में बच्चों के लिए नए झूले लगाए गए हैं, जिससे उन्हें खेलने के लिए सुरक्षित स्थान मिला है। इसके अलावा, सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों के लिए एक सुसज्जित वॉकिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है, जो स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। कार्यक्रम के दौरान सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस पार्क का नवीनीकरण उनके सांसद निधि (एमपी लैंड फंड) से करवाया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकें और बच्चों के लिए सुरक्षित खेल का माहौल तैयार हो सके।

पूर्व पार्षद जितेंद्र भाटिया ने भी इस पहल की सराहना की और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने सांसद मनीष तिवारी का पार्क के विकास को लेकर दिए गए फंड को लेकर धन्यवाद किया। उन्होंने क्षेत्र वासियों को कहा कि अब इस बार की संभाल की जिम्मेदारी उनकी है और इसे साफ और स्वच्छ रखने में पूरा सहयोग करें।

एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने अपने वार्ड फंड से पार्क में बुजुर्गों के बैठने के लिए हट बनाने का भी ऐलान किया।

वहीं इस मौके पर एचआईजी हाऊसस वेलफेयर संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से क्षेत्र की सुंदरता और सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है।

पार्क में लगाए गए नए झूलों को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम पेश कर सांसद मनीष तिवारी का पर के विकास के लिए दिए गए अपने एमपी लैंड फंड को लेकर धन्यवाद किया। बच्चों ने सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद करते हुए खुशी जाहिर की और कहा कि अब उन्हें खेलने के लिए एक बेहतर और सुरक्षित स्थान मिल गया है। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी सहित

चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस लक्की, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 46 के प्रधान बलविंदर सिंह उत्तम, श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 46 के महासचिव सूशील सोवत, एचआईजी हाऊसस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सूशील कपूर व हेमराज शर्मा, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर 46 के प्रधान कुलदीप सिंह, श्री सनातन धर्म दशहरा समिति सेक्टर 46 के प्रधान नरेंद्र भाटिया और पूर्व पार्षद जितेंद्र भाटिया सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।