लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

116 करोड़ घोटाले पर कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम सदन में उठेंगे बड़े मुद्दे…..

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पार्षदों की आज एक महत्वपूर्ण प्री-हाउस बैठक प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लकी के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमें कल होने वाली नगर निगम सदन की बैठक को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निगम में हुए लगभग 116 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को कांग्रेस पार्टी सदन में जोरदार और आक्रामक ढंग से उठाएगी। पार्षदों ने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा के शासन में, उनकी नाक के नीचे से इतना बड़ा घोटाला कैसे हो गया? जो भाजपा लगातार फंड की कमी का रोना रोती रही, उसे इस भारी-भरकम वित्तीय अनियमितता की भनक तक कैसे नहीं लगी? कांग्रेस ने इसे जनता के पैसे की खुली लूट करार दिया है और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

इसके अलावा, हाउसिंग बोर्ड के मकानों में पिछले कुछ दिनों से की जा रही तोड़फोड़ पर भी बैठक में गहरी चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस पार्षदों ने निर्णय लिया कि इस मुद्दे पर सदन के भीतर जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा तथा प्रशासक से मांग की जाएगी कि इस तोड़फोड़ को तत्काल प्रभाव से रोका जाए, ताकि आम लोगों को बेवजह परेशान न होना पड़े।

बैठक में शहरवासियों पर बढ़ते बिजली बिलों के बोझ को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। पार्षदों ने कहा कि प्राइवेट कंपनी के हाथों में बिजली वितरण जाने के बाद लगातार बिलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस इस जनविरोधी नीति को भी सदन में प्रमुखता से उठाएगी और राहत देने की मांग करेगी।

शहर के विकास कार्यों, विशेषकर सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर भी भाजपा शासित नगर निगम को घेरा गया। पार्षदों ने कहा कि बार-बार वादे करने के बावजूद सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य ठप पड़ा है, जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने भाजपा को इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि इस मुद्दे को भी सदन में मजबूती से उठाया जाएगा।

बैठक में सभी पार्षदों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे शहर के हर ज्वलंत मुद्दे को पूरी मजबूती और तथ्यात्मक तरीके से सदन में उठाएंगे तथा जनता के हितों की आवाज बुलंद करेंगे।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress