लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

AAP नेता राजिंदर हिंदुस्तानी कांग्रेस में शामिल, चंडीगढ़ में पार्टी को मिली बड़ी राजनीतिक मजबूती….

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज उस समय एक बड़ी राजनीतिक सफलता हाथ लगी, जब आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर हिंदुस्तानी अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

राजिंदर हिंदुस्तानी, जिनकी पत्नी वंदना यादव ने वर्ष 2021 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 9 से पार्षद चुनाव लड़ते हुए 2705 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थीं, ने आज कांग्रेस पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए औपचारिक रूप से पार्टी का दामन थाम लिया।

यह शामिलगी चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की, पार्षद प्रेमलता तरुणा मेहता, जसबीर सिंह बंटी, दमनप्रीत सिंह बादल, हरजिंदर सिंह, बाबा यादविंदर मेहता और वसीम मीर की उपस्थिति में संपन्न हुई।

राजिंदर हिंदुस्तानी के साथ उनके कई समर्थक—राममिनिस्टर, अमरजीत पासवान, रंजीत, योगेश रुद्र पटेल, सहित अन्य साथी भी कांग्रेस में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आने वाले नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

राजिंदर हिंदुस्तानी की पूर्वांचल समाज में मजबूत पकड़ है और वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी व्यापक रूप से जाने जाते हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर एच.एस. लक्की ने कहा कि राजिंदर हिंदुस्तानी और उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा आने वाले चुनावों में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिलेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी में सभी को उचित मान-सम्मान और जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस शामिलगी को संगठन के विस्तार और जनाधार में निरंतर वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress