लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन…..

चंडीगढ़: वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर 45D, चंडीगढ़ द्वारा 15 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जो खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण उद्योग विकास योजना कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक गुरुद्वारा सिंह सभा, सेक्टर 45, बुड़ैल, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, एम.एस.एम.ई. भवन, सेक्टर 22-सी, चंडीगढ़ द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण में चंडीगढ़ और पंजाब की रहने वाली लगभग 20 महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया।

संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष पूजा बक्शी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अनुभवी शिक्षिका द्वारा सिलाई से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उनके कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

इसके साथ ही प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभकारी योजनाओं से जोड़ने का भी कार्य किया गया, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतिभागी महिलाओं को व्यावसायिक मॉडल की सिलाई मशीन सहित टूलकिट प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें अपने कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर 45D, चंडीगढ़ द्वारा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके और सरकारी स्कीमों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।