लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ में 4 अप्रैल को निकलेगी 23वीं विशाल शोभा यात्रा, तैयारियां जोरों पर….

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के आशीर्वाद से शहर में 4 अप्रैल को 23वीं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल (पंजीकृत) चंडीगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही है। शोभा यात्रा श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर 29 से प्रारंभ होकर विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए सेक्टर-42 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में संपन्न होगी।

मंडल के प्रधान ओम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों, श्रद्धालुओं और मंडल के सदस्यों द्वारा इस पवित्र आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार सेवाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि हर साल शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और बाबा बालक नाथ जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। शोभा यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इसी कड़ी में शोभा यात्रा के लिए विशेष रूप से बाबा जी के प्रसाद स्वरूप बाबा जी के रोट (मीठी रोटी) तैयार किए जाएंगे। इसके लिए स्थान के रूप में दुर्गा मंदिर सेक्टर-41ए, चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है। मंडल द्वारा सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है जो भी श्रद्धालु बाबा जी के रोट बनाने की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं, वे इस सेवा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी भी बड़ी संख्या में देखने को मिलती है।

उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के मार्ग को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन के सहयोग से इसे सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर और जल सेवा की व्यवस्था भी की जाएगी। मंडल के प्रधान ओम ठाकुर ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा करने और 4 अप्रैल को निकलने वाली विशाल शोभा यात्रा में शामिल होकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।