लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

फूड फेस्टिवल का आयोजन करके विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बेहतर सेवा देने के तरीकों से अवगत कराया….

चण्डीगढ़ : सेक्टर-17 स्थित एयरोफ्लाई इंस्टीट्यूट में आज एक विशेष फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बेहतर सेवा देने के तरीकों से अवगत कराना था। फूड फेस्टिवल के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए, बल्कि यह भी प्रदर्शित किया कि मेहमानों को किस प्रकार प्रोफेशनल तरीके से सर्व किया जाता है। कार्यक्रम में लगभग 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कुकिंग व प्रेजेंटेशन स्किल्स का प्रदर्शन किया। संस्थान के संचालक राहुल सलारिया ने बताया कि एयरोफ्लाई इंस्टीट्यूट में हॉस्पिटैलिटी के साथ-साथ एयर होस्टेस, ट्रैवल और रिटेल सेक्टर से संबंधित प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी प्रदान की जाती है, जिससे विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के लिए तैयार किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विशाल कालिया, प्रिंसिपल, चण्डीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (सीआईएचएमसीटी), उपस्थित रहे। वे अपने साथ सीनियर शेफ्स की टीम भी लेकर आए और विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र के अनुभव के करीब लाते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर बिंदु सिंह, नेहा शर्मा, सोनिया शर्मा, नेहा व नवदीप आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और अतिथियों के प्रेरणादायक विचारों के साथ सफलतापूर्वक हुआ।

[ 98785 62681 ]