लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री राम भंडारा कमेटी ने विशाल भंडारे का आयोजन कर, भक्ति भाव से मनाया रामनवमी का पर्व….

चंडीगढ़:–चैत्र नवरात्र की रामनवमी के पावन अवसर पर श्री राम भंडारा कमेटी की ओर से सेक्टर 21 स्थित नामदेव भवन के आगे एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में देसी घी जलेबी, देसी घी हलवा, काले चने, चावल, खीर, मटर पनीर, चना-सब्जी, खट्टा मीठा कद्दू और पूरी सहित ब्रह्मी शरबत का प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे को सफल बनाने में श्री राम भंडारा कमेटी के संचालक अरुण अग्रवाल, पूर्व मेयर व एरिया काउंसिलर अनूप गुप्ता, आई एस बंसल, हुकम चंद बंसल, अशोक कुकरेजा, सुमिता कोहली, अनु अग्रवाल और अमिता मित्तल सहित हरविंदर पाल सिंगला, ए जी पी-पंजाब शिव कुमार वर्मा, केशव बंसल व नरिंदर सिंगला का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा कई अन्य ने भी मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

श्री राम भंडारा कमेटी के प्रेसिडेंट अरुण अग्रवाल ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करने का अवसर भी है।रामनवमी को धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। भगवान राम ने अपने जीवन में आदर्श पुत्र, आदर्श राजा और आदर्श पति का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यही कारण है कि रामनवमी का पर्व लोगों को नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है।

अरुण अग्रवाल ने आगे कहा कि भोले बाबा के आशीर्वाद से कमेटी की तरफ से प्रत्येक शनिवार नामदेव भवन के आगे लंगर लगाया जाता है। हालांकि पहले ये हर महीने के दूसरे शनिवार को ही लगाया जाता था, लेकिन जरूरतमंद और राहगीरों की सुविधा हेतु अब यह हर शनिवार लगाया जा रहा है। जब तक प्रभु की असीम अनुकंपा बनी रहेगी, भंडारा जारी रहेगा।

समाजसेविका सुमिता कोहली ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। भगवान राम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।