लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने 51 कन्याओं का पूजन कर अष्टमी और रामनवमी पर्व मनाया….

चंडीगढ़:–ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन चंडीगढ़ द्वारा चैत्र नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर विशेष अनुष्ठान के तहत 51 कन्याओं का कंजक पूजन किया गया। कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर और चुनरी ओढ़ाकर पूजा की गई, जिसके बाद उन्हें हलवा-पूरी और काले चने का भोग लगाया गया। इस दौरान कन्याओं को उपहार व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया, जिसे माता रानी की कृपा पाने का विशेष तरीका माना जाता है।

मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि कन्याओं को मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का प्रतीक मानकर पूजा जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है।उन्होंने बताया कि कन्याओं के चरण धोकर उन्हें आसन पर बैठाया जाता है, कलाई पर मौली बांधी जाती है और माथे पर तिलक लगाया जाता है। इसके बाद कन्याओं को आदरपूर्वक हलवा, पूरी और चने का भोजन कराया जाता है। इसके बाद उन्हें सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा, फल और उपहार दिए जाते हैं। उन्होंने समाज से कंजक पूजन कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन चंडीगढ़ के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला जी ने युवा वर्ग से आग्रह किया कि कंजक पूजन का तभी लाभ मिलेगा अगर हम जन्म से पूर्व ही कन्या को कत्ल नहीं करेंगे। उन्होंने कन्या को बोझ मानने वाले समाज से आग्रह किया कि अगर बेटी की हत्या करोगे तो बेटा कहां से लाओगे। आओ प्रण करें कि सब मिल कर भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से उखाड़ फेंके।

इस अवसर पर मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश बंसल सहित ज्योति हंस व अन्य भी उपस्थित थे।