लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पूर्व मेयर आशा जसवाल की अध्यक्षता में वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित…

चंडीगढ़:–वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हिमाचल की संस्कृति, परंपरा और समाज को बढ़ावा देने के लिए आने वाले समय में कई बड़े और दिलचस्प कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश और विदेश में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। इसके तहत सांस्कृतिक, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई जा रही है।

बैठक में संगठन की चेयरपर्सन आशा जसवाल सहित गवर्निंग बॉडी के सदस्य अमित राणा, पाम राजपूत, सुरेश राणा, मीनाक्षी, रजनी, राजपाल, मंतन, ब्रजेश्वर, सुमिता कोहली, अंकज डडवाल, शिव, राजीव, सौरभ और सतीश उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और व्यापक बनाने तथा हिमाचली समाज को एक मंच पर जोड़ने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया।