लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

रोज़ फेस्ट में नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए विनोद शाही चीफ सेक्रेटरी द्वारा सम्मानित,..

चंडीगढ़, 25 फरवरी 2025: शहर के रोज गार्डन में आयोजित 54वें रोज फेस्टिवल में सेक्टर 22 के समाजसेवी और प्रसिद्ध ज्योतिषी विनोद शाही को नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए नगर निगम, चंडीगढ़ द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उन्हें चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद (आईएएस अधिकारी) द्वारा प्रदान किया गया।

श्री शाही लंबे समय से बिना किसी आर्थिक सहायता के निरंतर पा उनके योगदान में नियमित रखरखाव, स्वच्छता बनाए रखना तथा विभिन्न प्रकार के मौसमी फूलों की देखभाल कर रहे हैं। जिसका रोपण शामिल है, जिससे पार्क की सुंदरता और आकर्षण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनके सतत प्रयासों से यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और स्वागत योग्य स्थान बन गया है। वह इसी कार्य के लिए रोज़ फेस्टिवल में कई बार नगर निगम से सम्मानित हो चुके हैं।

विनोद शाही ने बताया कि नगर निगम के पार्षद दमनप्रीत बादल के सफल प्रयासों से अब वह इस पार्क की देखभाल करते हैं और इसके लिए नगर निगम ने उन्हें इसका चार्ज भी सौंपा है। उन्होंने इस पार्क में सीजनल फूलों के पौधे लगाए हैं और दो माली भी रखे हैं, जिनका खर्च वह स्वयं उठाते हैं। इस पार्क में आसपास के सभी निवासी आते हैं और उसकी सुंदरता की सराहना करते हैं।

विनोद शाही का मानना है कि उनके इस प्रयास से शहरवासी अपने आस-पास के पार्कों की देखभाल के लिए जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस क्षेत्र के निवासियों का भी है जिन्होंने उनके इस प्रयास को सराहा है।

विनोद शाही ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इस सम्मान को पाकर अत्यधिक गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरे लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे समुदाय की मेहनत और एकता का प्रतीक है। मुझे खुशी है कि मेरी छोटी सी पहल से समाज में जागरूकता आई है और हम सभी मिलकर अपने पर्यावरण और आसपास के स्थानों की देखभाल करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।