लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की तरफ़ से बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन….

आज चंडीगढ़ वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की तरफ़ से बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन एसोसिएशन के करुणा सदन कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एस.सी.अग्रवाल ने की। बैठक के प्रारंभ में फोरम के सह-संयोजक राजेश आत्रेय ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा बताया कि इस बैठक में हर माह किसी एक व्यक्तित्व या किसी प्रसिद्ध पुस्तक पर चर्चा की जाती है। उन्होंने आज के मुख्य वक्ता अजीत जैतली का परिचय सबसे कराया। अजीत जेतली ने अपने संबोधन में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम के जीवन के बारे में तथा उनकी पुस्तकों के बारे में विस्तार से सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कलाम साहब की दूरदर्शिता तथा देश के प्रति समर्पण की जानकारी कई उदाहरणों के माध्यम से दी। जेतली जी ने बताया कि डॉक्टर कलाम बच्चों से बहुत प्रेम करते थे तथा उन्हें देश का भविष्य कहते थे।

डॉक्टर कलाम अपनी आख़िरी सांस तक देश सेवा में लगे रहे तथा उन्होंने अपनी अंतिम सांस भी एक सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ली । आज की बैठक में अशोक सूद की एक पुस्तक का तथा प्रेम विज की तीन पुस्तकों का विमोचन हुआ। बैठक के अंत में फोरम के संयोजक प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।