लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री राम भंडारा कमेटी ने कढ़ी- चावल, चपाती, आलू सब्ज़ी, चुलाई लड्डू और हलवा प्रसाद का लंगर….

चंडीगढ़:-महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री राम भंडारा कमेटी की ओर से कढ़ी- चावल, चपाती, आलू सब्ज़ी, चुलाई लड्डू और हलवा प्रसाद का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर श्री राम भंडारा कमेटी के संचालक अरुण अग्रवाल, आई एस बंसल, हुकम चंद बंसल, अशोक कुकरेजा, सुमिता कोहली, अनु अग्रवाल और अमिता मित्तल उपस्थित थे ।

इस दौरान श्री राम भंडारा कमेटी के संचालक अरुण अग्रवाल ने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य के साथ लंगर वितरण में सेवा की और प्रभु भक्तों में लंगर प्रसाद का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान भोले शकर बहुत दयालु हैं वे सच्चे मन से की गई हर कामना को पूर्ण करते हैं। अनूप गुप्ता ने भगवान शंकर से प्रार्थना की कि भारत सहित विश्व को सभी तरह की महामारी से मुक्ति प्राप्त हो। विश्व मे सुख शान्ति, परस्पर प्रेम और अहिंसा का वास हो।

अरुण अग्रवाल ने आगे कहा कि भोले बाबा के आशीर्वाद से कमेटी की तरफ से प्रत्येक शनिवार नामदेव भवन के आगे लंगर लगाया जाता है। हालांकि पहले ये हर महीने के दूसरे शनिवार को ही लगाया जाता था, लेकिन जरूरतमंद और राहगीरों की सुविधा हेतु अब यह हर शनिवार लगाया जा रहा है। जब तक प्रभु की असीम अनुकंपा बनी रहेगी, भंडारा जारी रहेगा।