57 वें वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन मुनि मंदिर में 22 फरवरी से….
चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 सेक्टर 23 स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में पूज्यपाद ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्री श्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज की प्रेरणा से परम्परानुसार 57वें वार्षिक मूर्ति स्थापना के अवसर पर 22 फरवरी से 28 फरवरी तक मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक के दौरान इस संपूर्ण समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए सभा के प्रधान दिलीप चंद गुप्ता व सांस्कृतिक सचिव पं. दीप भारद्वाज तथा महासचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन दोपहर 2 बजे किया जाएगा, जिसके बाद कथा का आयोजन 27 फरवरी तक शाम 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक किया जाएगा।
28 फरवरी को आमंत्रित महापुरुषों का अभिनंदन व हनुमान जी का पूजन विधि विधान के साथ की जाएगी, इसी दिन 28 फरवरी को सुबह 8:30 बजे हवन तथा कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। कथा के उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कथा श्रद्धालुओं को वृन्दावन और चंडीगढ़ से सम्बन्ध रखने वाले कथा व्यास हरी जी महाराज जी द्वारा श्रवण करवाई जाएगी।
सभा की इस बैठक में प्रधान दिलीप चंद गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव पंडित दीप भारद्वाज, महासचिव अशोक ठाकुर, उप प्रधान ओपी पाहवा, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा, संयुक्त सचिव जगदीश सरीन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता तथा ऑडिटर नरेश महाजन अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


