लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

दो दीवाने सहर में’ ट्रेलर हुआ रिलीज: वैलेंटाइन वीक में नजर आएगी सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी….

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। इमोशनल और रियल फील देने वाले टीज़र के बाद, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर यह फिल्म अब रोमांस को और गहराई देती दिख रही है, जो काफी सच्ची और रिलेटेबल लगती है। ट्रेलर एक ऐसी मॉडर्न लव स्टोरी की झलक देता है जो परफेक्शन के पीछे नहीं भागती, बल्कि इमोशन्स को जैसे हैं वैसे ही दिखाती है।

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर यह फिल्म प्यार को किसी फेयरीटेल की तरह नहीं, बल्कि एक असल सफर की तरह पेश करती है, जो थोड़ी उलझी हुई, नर्म और धीरे-धीरे बदलने वाली है। भागदौड़ भरे शहर के बीच ट्रेलर दो ऐसे लोगों से मिलवाता है जो एक-दूसरे को पूरा करने नहीं, बल्कि समझने की कोशिश करते हैं। उनकी बॉन्डिंग खामोशियों, छोटी-छोटी नज़रों, अधूरी बातचीत और उन फैसलों के साथ आगे बढ़ती है, जो देर तक असर छोड़ते हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री ट्रेलर में बेहद प्यारी और नेचुरल लगती है। दोनों ऐसे किरदार निभाते नज़र आते हैं जो अभी खुद को समझने की कोशिश में हैं, और लव स्टोरीज़ में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। सच्चे रोमांस और इमोशनल कनेक्ट के साथ यह जोड़ी साल की सबसे दिल छू लेने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बनकर उभरती है।

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत ‘दो दीवाने सहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उद्यावर फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। वैलेंटाइन वीक के आसपास रिलीज़ होने वाली यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।