लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

देश के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल समूहों में पारस हेल्थ को तीसरा स्थान…..

पंचकूला, 30 अक्टूबर ( ): पारस हेल्थ ने ‘टाइम्स नाउ हॉस्पिटल सर्वे 2026’ में भारत के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल समूहों की राष्ट्रीय रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। ‘टाइम्स नाउ’ द्वारा ‘रिसर्च एंड इनसाइट्स’ के सहयोग से आयोजित इस सर्वे में मिली यह उपलब्धि पारस हेल्थ को देश के प्रमुख प्राइवेट हेल्थकेयर समूहों में शामिल करती है। यह सर्वे देश के प्रमुख निजी अस्पतालों और हॉस्पिटल समूहों का मूल्यांकन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक तकनीक, अस्पताल के बुनियादी ढांचे, मरीजों के अनुभव, गुणवत्ता मानकों, मान्यता, शिक्षा और रिसर्च जैसे विभिन्न पैमानों पर करता है।

‘ऑल इंडिया टॉप ग्रुप ऑफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स-नेशनल ग्रुप रैंकिंग 2026′ में अस्पताल की अलग-अलग शाखाओं का स्वतंत्र मूल्यांकन करने के बजाय पूरे हॉस्पिटल समूह को एक इकाई के रूप में आंका गया है। इस श्रेणी में उन्हीं निजी अस्पताल समूहों को शामिल किया गया है, जिनकी कम से कम पांच शाखाओं में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हैं। पारस हेल्थ को मिली यह रैंकिंग समूह की चिकित्सा विशेषज्ञता, मरीज-केंद्रित सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उसकी उपस्थिति को दर्शाती है।

सर्वे के अन्य परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। इनमें विभिन्न मेडिकल स्पेशलिटी, क्षेत्रों और शहरों के आधार पर अस्पतालों की रैंकिंग शामिल होगी। वहीं, राष्ट्रीय मल्टीस्पेशलिटी अस्पतालों की कैंपस-आधारित रैंकिंग ‘टाइम्स नाउ इंडियन हेल्थ समिट 2026’ में प्रस्तुत की जाएगी।