लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के करियर में आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक बढ़ाई….

चंडीगढ़ । वर्धान आयुर्वेदिक और हर्बल मेडिसिन प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष गोयल ने बताया की कंपनी पिछले काफी सालों से आयुर्वेद के क्षेत्र में काम कर रही है। अभी हम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के द्वारा लोगों का इलाज करना चाहते हैं ।इसके लिए प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र ” मोहाली में बनाया जा रहा है जिसमें रोगी प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के द्वारा अपना इलाज करा सकेंगे। इलाज के साथ-साथ यहां पर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का प्रचार प्रसार भी हो उसके लिए प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा । प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मुख्य रूप से डिप्लोमा इन नेचरोपैथी एंड योग थेरेपी (एन डी डी वाई)का कोर्स यहां पर उपलब्ध है। यह डिप्लोमा कोर्स गांधी नेशनल एकेडमी ऑफ़ नेचुरोपैथी राजघाट नई दिल्ली से संचालित किया जाता है .डिप्लोमा इन नेचरोपैथी योग थेरेपी में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा (किसी भी स्ट्रीम) में होना अनिवार्य है । केवल एमबीबीएस, बीएएमएस, बी एच एम एस, बी एम यू एस डिग्री कोर्स वाले व्यक्तियों को सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलता है। कोर्स पूरा करने के बाद इंटर्नशिप भी कराई जाएगी ताकि छात्राएं प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर सके । इस कोर्स की पढ़ाई ऑफलाइन तथा ऑनलाइन एवं परीक्षा भी दोनों तरह से होती है। इसको करने के बाद आप अपना योग सेंटर, पंचकर्म केंद्र तथा नेचुरोपैथी सेंटर खोल सकते हैं।

इस अवसर पर पंचकर्म में गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर मिशेल गोयल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों से प्राकृतिक चिकित्सा का ज्ञान व लाभ घर-घर पहुंचने की कोशिश की है । योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर नेचुरोपैथी, योग एवं आयुर्वेद पद्धतियों के माध्यम से भारत को एक बार विश्व गुरु बनाने की पहल की है ।

प्राकृतिक चिकित्सक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए प्राकृतिक चिकित्सा के करियर में अच्छी संभावनाएं हैं। डाक्टर मिशेल ने आगे कहा की प्राकृतिक चिकित्सा एक उभरती हुई आदर्श चिकित्सा पद्धति है जिसमे नियमित जीवन शैली के साथ संतुलित आहार, योग, प्राणायाम और पांच महाभूतों का उपयोग करते हुए शरीर को निरोगी बनाया जा सकता है। प्राकृतिक चिकित्सा हमें सिखाती है कि निरोग कैसे रहा जाए ? प्राकृतिक चिकित्सा एवम योग के प्रोस्पेक्टस तथा फार्म आप संस्था के कार्यालय SCO 372, सैक्टर 44 D, चंडीगढ फोन नंबर 9056725363 पर संपर्क कर सकते हैं।

सुभाष गोयल

मैनेजिंग डायरेक्टर