लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी ने घोषित की सीएलएफ लिटराटी अवॉर्ड्स 2025 की लॉन्गलिस्ट….

चंडीगढ़, 8 नवम्बर 2025: चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) ने सीएलएफ लिटराटी अवॉर्ड्स 2025 की पहली लॉन्गलिस्ट की घोषणा की है। यह पुरस्कार अंग्रेज़ी और हिंदी में प्रकाशित उत्कृष्ट फिक्शन और नॉन-फिक्शन कृतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं।

सीएलएस की चेयरपर्सन डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सीएलएफ लिटराटी बुक अवॉर्ड्स का उद्देश्य भारत में समकालीन लेखन की रचनात्मकता, मौलिकता और सांस्कृतिक प्रभाव को सम्मानित करना है। इस लॉन्गलिस्ट में भारत के प्रसिद्ध लेखकों के साथ-साथ नई पीढ़ी के रचनाकारों की रचनाएं शामिल हैं, जो भारतीय साहित्यिक अभिव्यक्ति की गहराई और विविधता को दर्शाती हैं।

डॉ. सुमिता मिश्रा जो सी.एल.एफ लिटराटी 2025 (चंडीगढ़ लिटफेस्ट) की फेस्टिवल डायरेक्टर भी हैं ने कहा कि साहित्य यह तय करता है कि हम अपने आसपास की दुनिया और स्वयं को किस दृष्टि से देखते हैं। सीएलएफ लिटराटी अवॉर्ड्स के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन कहानियों और विचारों को सम्मानित करना है जो हमारे सामूहिक कल्पना संसार को समृद्ध करते हैं और सृजनात्मक उत्कृष्टता की भावना को बनाए रखते हैं।

ये अवॉर्ड्स 13वें सी.एल.एफ लिटराटी 2025 (चंडीगढ़ लिटफेस्ट) का हिस्सा हैं, जो 22–23 नवम्बर को चंडीगढ़ के सुखना लेक पर आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष देशभर के प्रमुख प्रकाशकों से 350 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल लॉन्गलिस्ट में शामिल पुस्तकों का मूल्यांकन कर शॉर्टलिस्ट और अंततः विजेताओं का चयन करेगा, जिन्हें फेस्टिवल के दौरान नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।