लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारत विकास परिषद्, जिला पश्चिम, चण्डीगढ़ द्वारा सरल विवाह कार्यकर्म धूमधाम से संपन्न….

भारत विकास परिषद्, जिला पश्चिम, चण्डीगढ़ ने आज *स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल, सेक्टर 38-A, चण्डीगढ़* के परिसर में 11 जरुरतमंद परिवारों की कन्याओं का दसवां सामूहिक सरल विवाह बड़ी धूमधाम से संपन्न करवाया।

समाजसेवी स्वर्गीय श्री डी.डी. गुप्ता जी के अथक प्रयास और मार्गदर्शन से आरम्भ किए गये इस प्रकल्प में पिछले दस वर्ष में भारत विकास परिषद् वैस्ट 2 चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 100 से अधिक जरुरतमंद परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाया जा चुका है।

नवविवाहित वर-वधू को गृहस्थ जीवन सुचारू रूप से चलाने हेतु घरेलू इस्तेमाल में आने वाला फर्नीचर, रसोई के बर्तन और कपड़े उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

महेश गुप्ता के सौजन्य से *गायत्री परिवार* के सर्वश्री प्रकाश चन्द, दलबीर सिंह, शताब सिंह, श्री लखनपाल जी ,श्री राम कुमार तिवाड़ी जी ,श्री प्रताप सिंह ,श्री यश पाल तिवारी और उनकी टीम ने सभी विवाह वैदिक रीति और मंत्रोच्चार से संपन्न करवाया

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री डॉक्टर महिंद्र कुमार विरमानी, प्रांतीय अध्यक्ष, भारत विकास परिषद् चंडीगढ़ ने की।

डॉ विरमानी जी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की।मुख्य अतिथि श्री राधे श्याम गोयल, समाजसेवी और उनकी सुपुत्री श्रीमती रेखा अग्रवाल ने भारत विकास परिषद् के कार्यों की सराहना की। श्री सुरेन्द्र कुमार लटावा, श्री जितेन्द्र शर्मा, श्री ओम् प्रकाश सदाना, श विशिष्ट अतिथि रहे। श्री संजीव कुमार , डॉयरेक्टर, स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल ओर श्रीमती शशि प्रिंसिपल ने भी नवविवाहित वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अशोक गोयल ने वित्त सचिव श्री अशोक अग्रवाल, ट्रस्टी एवं चयन कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, ट्रस्टी एवं भंडार कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती कंचन सैनी और खानपान कमेटी के अध्यक्ष श्री विकास गोयल और सभी गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग के लिए साधुवाद दिया और अन्य सेवा के कार्य करने का संकल्प लिया ।

इस कार्यक्रम में श्री अजय दत्ता, डॉयरेक्टर, भारत विकास परिषद् डॉयग्नोस्टिक केंद्र, सैक्टर 24-B, चण्डीगढ़, श्री मनजीत सिंह, प्रांतीय महासचिव, श्रीमती जसपिंदर कौर सूरी, प्रांतीय वित्त सचिव, श्री विनोद पंडित, प्रांतीय संगठन मंत्री, श्री पी.के. शर्मा, प्रांतीय कोऑरडिनेटर सहित श्री के.एल. चौहान, श्री राकेश दत्ता, , श्रीमती मीना राणा और भारत विकास परिषद् चंडीगढ़ की सभी शाखाओं का सहयोग रहा