लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

मशहूर डाइटिशियन एंड नूट्रिशनिस्ट अमृत देओल ने ‘घर के खाना से ग्लोबल वैलनेस’ का दिया मंत्र…

मोहाली( ):-स्वस्थ जीवन जीने के लिए ज़िंदगी मे सेहत बहुत जरूरी है। सेहत ठीक नही, तो जीवन बेमानी लगता है। एक समय मे पौष्टिक और घरेलू खान पान से स्वस्थ और लंबी आयु जीते थे। लेकिन आज मौजूदा समय मे जंक फूड और असंतुलित खान पान से न केवल स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतें आ रही है, बल्कि औसत आयु में भी गिरावट आई है। इसीलिए एक्सपर्ट हमेशा पौष्टिक और संतुलित फ़ूड डाइट व एक्सरसाइज की सलाह देते हैं। सेलिब्रिटी डायटीशियन अमृत देओल भी लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए “घर का खाना से ग्लोबल वेलनेस तक” का मंत्र देते है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सेलिब्रिटी डायटीशियन व नूट्रिशनिस्ट अमृत दियोल ने “घर का खाना से ग्लोबल वेलनेस तक”,के माध्यम से यह संदेश दिया कि भारतीय घरों में बना सादा, देसी भोजन आज दुनिया की सबसे बड़ी वेलनेस शक्ति बन सकता है।

उन्होंने बताया कि घर का खाना केवल खाना नहीं, बल्कि विज्ञान, संस्कृति और भावनाओं का संगम है। मेरा सपना है कि भारतीय भोजन दुनिया का वेलनेस मॉडल बने। यदि युवा न्यूट्रिशनिस्ट ईमानदारी, सादगी और संवेदनशीलता से काम करें, तो वे कभी असफल नहीं होंगे।

टीम अमृत दियोल, द्वारा 7 और 8 नवम्बर को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के न्यूट्रिशन एवं डाइटेटिक्स विभाग के छात्रों के लिए दो-दिवसीय इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित किया गया। कुल 54 छात्र इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे। पहले दिन 27 छात्र और दूसरे दिन 27 छात्र, जो मोहाली स्थित टीम अमृत दियोल के वेलनेस मुख्यालय में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान टीम अमृत दियोल के सभी टीम लीडर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्रों को वास्तविक उद्योग अनुभव प्रदान किया।

वहीं इस मौके टीम अमृत देओल के 5 लाख फॉलोवर होने पर एक केक भी काटा गया और इस उपलब्धि पर आपस में खुशियां बांटी गई।