लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पारस हेल्थ पंचकुला में 27 जुलाई को फ्री मेगा हेल्थ कैंप का होगा आयोजन…..

पंचकूला, 25 जुलाई : पारस हेल्थ रविवार को सेक्टर-22 स्थित हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फ्री मल्टीस्पेशलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। इस कैंप का मकसद लोगों को बेहतर हेल्थकेयर सुविधाएं और बीमारी से बचाव से जुड़ी जानकारी देना है।कैंप में इंटरनल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसे डिपार्टमेंट्स के स्पेशलिस्ट डॉक्टर फ्री मेडिकल सलाह देंगे। इसके अलावा कैंप में आने वाले लोगों को ब्लड प्रेशर, बॉडी मास इंडेक्स, रैंडम ब्लड शुगर और बोन मिनरल डेंसिटी जैसी जांचें भी फ्री में की जाएंगी।

बीमारी से बचाव को और बढ़ावा देने के लिए हॉस्पिटल कुछ ज़रूरी जांचों पर 50% की छूट भी दे रहा है। इनमें सीबीसी, एलऍफ़टी, आरऍफ़टी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन जांच और मैमोग्राफी शामिल हैं। ये जांचें बीमारी की जल्दी पहचान और रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए बेहद जरूरी हैं।

इस कैंप पर बात करते हुए पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा, “पारस हेल्थ पंचकुला में हम मानते हैं कि हर व्यक्ति को अच्छी सेहत पाने का हक है। यह कैंप समाज को हमारी ओर से एक योगदान है, जिसमें हम भरोसेमंद डॉक्टरों की सलाह, शुरुआती जांच और किफायती डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों में यह भावना पैदा करना है कि वे अपनी सेहत की जिम्मेदारी खुद ले और सबसे जरूरी चीज बीमारी के गंभीर होने से पहले सावधानी बरतें।”

लोगों से अपील की जाती है कि इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। चूंकि स्लॉट सीमित हैं, इसलिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इच्छुक लोग 8080808069 पर कॉल करके अपनी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

पारस हेल्थ एक बार फिर यह दिखा रहा है कि वह समय पर, सुलभ और मरीजों को ध्यान में रखकर बनी हेल्थकेयर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।