लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

महादेव के भक्त प्राण करके गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं….

सावन में कावड़ व कावरड़िये एक दूसरे के पूरक है। महादेव के भक्त प्राण करके गंगाजल लेने हरिद्वार जाते हैं और वहां से गंगा जल ला कर रुद्राभिषेक करते हैं इस बार भी श्री आदियोगी रामलीला ड्रामेटिक क्लब राम दरबार चण्डीगढ़ की दुसरी विशाल पैदल कांवड़ यात्रा हरिद्वार से चल कर श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव शिव मंदिर में अरूण कुमार व सभी शिव भगतों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव जी का अभिषेक किया।

पावन अवसर पर पंडित धर्मेंद्र पांडे द्धारा जल अभिषेक पूजा की गई। श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर सभा की ओर से सभी शिव भगतों का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात मंदिर प्रधान कुंदन बैरवा ने lसभी शिव भगतों को हर-हर महादेव का नारा लगाकर आभार प्रकट किया साथ ही मां तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।

कुंदन ने बताया कि 21 कांवड़ियों का दल गंगाजल लाने हेतु हरिद्वार गया था उन्होंने बेहद शांति पूर्ण तरीके से इस यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी सदस्य बंसती देवी, मंजू दुबे, संतोष,खेम चंद, हर्ष मेधवाल, सुरेश कुमार,सोनिया,पारस, वंदना तथा ज्ञानेश्वर,चंदन, दीपक गुप्ता तथा मनीष मोजूद रहें।

कुंदन बैरवा

मंदिर प्रधान

श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर सभा राजि 4528

9417162083