लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भाजपा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन…

चंडीगढ़ 20 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक ने की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विकसित भारत की संकल्पना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की दिशा में उठाए गए कदमों पर विस्तार से अपने विचार रखे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव श्री मनीष शर्मा ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों और ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोनम वर्मा, महामंत्री संदीप महाजन, एल.डी. शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए गए “विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल” अभियान के तहत

आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक और प्रेरित करना तथा 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेना तथा सभी नागरिकों को भी यह संकल्प दिलवाना है।