लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्रद्धा और भक्ति से गूंजा पंचकूला: श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन…

पंचकूला, 14 जून 2025: इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5, पंचकूला में शाम श्रद्धा और भक्ति के रंगों में रंग गई, जब श्री साईं सेवा संगठन द्वारा आयोजित “श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे विधिपूर्वक साईं बाबा की पूजा-अर्चना से हुआ। यह भक्ति संध्या रात्रि 9 बजे तक चली, जिसमें प्रमुख भजन गायक मोहित गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मंच का संचालन दिल्ली से आए शंकर अनुरागी ने प्रभावशाली शैली में किया।

भजनों की शुरुआत “जय गणेश जय महादेव” से हुई, जिसके बाद “दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिर्डी में”, “चरणों में अपने रहने दे मुझको”, “ना तो शिर्डी की गलियां सोती हैं”, “बम भोले बम भोले बम बम बम”, “चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है”, “अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो”, “शिर्डी वाले साईं बाबा”, “भर दो झोली मेरी साईं बाबा”, “साईं तेरे नच दे मलंग वेख लै” और “हम बाबा वाले हैं” जैसे भावपूर्ण भजनों ने समां बाँध दिया।

साईं भजन संध्या के सफल आयोजन में सुरेंद्र गुप्ता, अमित भंडारी, प्राग सतीजा, नवीन चंदर, मेहुल कपूर, हरप्रीत सिंह, दर्शन लाल और सौरभ शर्मा, ब्रिज अग्रवाल व के के शर्मा का विशेष योगदान रहा। इन सभी आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर इसकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने तक हर स्तर पर समर्पण और सहयोग के साथ कार्य किया। आयोजनकर्ताओ ने कहा कि श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का उद्देश्य केवल भजन कीर्तन नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सकारात्मकता का संदेश फैलाना है। इस अवसर पर जीएमआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन प्रदीप बंसल ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मिक शांति को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

From: Sohan Rawat <sohan.rawat1295@gmail.com>

Date: Sat, 14 Jun 2025, 8:30 pm