लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के अभियान के तहत चण्डीगढ़ में भी बनाएंगे गौ-मतदाता : शैलेन्द्र योगिराज सरकार…

चण्डीगढ़ : ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज जी एवं गौ कृपाकांक्षी गोपाल मणि जी महाराज द्वारा पिछले वर्ष देश भर के सभी जिलों के साथ-साथ चण्डीगढ़ में गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला में भी गौ-ध्वज की स्थापना की गई थी। इस गौ-ध्वज की परिक्रमा व पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शनिवार 14 जून को होगा।

इस सिलसिले में शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वे गावो विश्वस्य मातर अर्थात गाय विश्व की माता है के मंत्र का पालन करते हुए पूरे भारत वर्ष में गौ-ध्वज परिक्रमा व निरीक्षण यात्रा पर निकले हैं जिसके तहत चण्डीगढ़ में गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला में शंकराचार्य द्वारा स्थापित गौ-ध्वज व गौ माता की परिक्रमा व पूजन अर्चन कार्यक्रम शनिवार, 14 जून को होगा।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस गौ-ध्वज स्थापना के अभियान के अंतर्गत उस समय गौ-भक्तों को भारी सफलता हासिल हुई थी जब महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की सरकार ने विधानसभा में बाकायदा प्रस्ताव पेश करके गौमाता को राज्य माता घोषित कर कानून बनाया था।

शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और राज्य सरकारों द्वारा महाराष्ट्र सरकार के कदम का अनुकरण करते हुए गौमाता को राज्य माता का दर्जा देना, फसलों की भांति गोबर का भी समर्थन मूल्य तय करके किसानों को देना, 10 वर्ष तक के बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा हों, इसके लिए गाय का दूध पिलाया जाना अनिवार्य करना, वर्णसंकर प्राणी पर प्रतिबंध लगाना और भारतीय नस्ल की गायों का संवर्धन करना व गौ-हत्यारों को सख्त क़ानून बना कर दण्डित करना आदि शामिल है।

इन मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों पर दबाव बनाने हेतु जनसमर्थन जुटाया जाएगा जिसके तहत अब गौ-भक्तों द्वारा चंडीगढ़ के साथ-साथ देश भर में गौ-मतदाता बनाये जाएंगे, जो विभिन्न मंचों से इन मांगों को उठाएंगे।

प्रेस वार्ता में संस्था के पंजाब के प्रभारी व गोसेवा आयोग पंजाब के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत, पंजाब राज्य के संयोजक सतीश कुमार, हरियाणा राज्य के प्रभारी जयकृष्ण शर्मा तथा गोपाल गोलोक धाम, कैंबवाला तथा भारतीय गौ क्रांति मंच, चण्डीगढ़ के सभी पदाधिकारी गण एवं गौशाला प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष रत्नो देवी, ओम पाल शर्मा व सुन्दर लाल नौटियाल, शिव कुमार शर्मा एवं धर्माचार्य गिरवर शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।