लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

फॉर्म हाउस में घुसकर मजदूरों पर हमला, 4 की टूटी हड्डियां , एक के सर पर लगे टांके….

चण्डीगढ़ : आईटी व्यवसायी अमन सरीन ने आज डीआईजी पंजाब को शिकायत सौंपने के बाद चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों समक्ष गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 मई की रात लगभग 9:15 बजे, उनके फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव महिदूदा स्थित फार्महाउस में 7-8 अज्ञात हमलावरों ने हथियारों से लैस होकर हमला किया।

हमलावर फार्महाउस की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे और वहाँ काम कर रहे मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने फार्महाउस की फैंसी स्ट्रीट लाइटें और स्विमिंग पूल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और एक मजदूर गोरखी का मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अमन सरीन मौके पर पहुंचे और देखा कि मजदूर मनीष कुमार, हुक्म सिंह, संत कुमार, गोरखी और सवल सिंह को गंभीर चोटें आई थीं और कमरे के अंदर खून फैला हुआ था। सभी घायलों को तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अगले दिन जानकारी मिली कि पास के मोटर कोठा में रह रहे मजदूर रविंदर कुमार पर भी हमला किया गया है, जिसे भी अस्पताल दाखिल करना पड़ा।

शिकायतकर्ता के अनुसार, हमला करने वालों में दो व्यक्ति निहंग वेश में थे, जिनमें से एक का दायां हाथ कटा हुआ था। शक के आधार पर अमन सरीन ने इस घटना के लिए रणधीर सिंह उर्फ धीरा निहंग (पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी महिदूदा) को मुख्य आरोपी बताया है, जिसने 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर यह हमला करवाया।

इतना ही नहीं, 4 जून को फार्महाउस के माली सुनील कुमार को भी रणधीर सिंह ने धमकी दी कि “अब तेरी बारी है, नौकरी छोड़कर चला जा।”

अमन सरीन ने डीआईजी पंजाब से मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

[ 8264937624 ]