लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

स्व. राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर गुजर समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आयोजित हुआ पथ भोग व विशाल लंगर…

चंडीगढ़, 12 जून 2025: गुजर समाज कल्याण परिषद द्वारा स्वर्गीय राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजेश पायलट गुजर भवन में श्रद्धांजलि सभा व पथ भोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय चौधरी होशियार सिंह (पूर्व अध्यक्ष, गुजर समाज कल्याण परिषद) की पत्नी शांति देवी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष कर्नल संत राम मीलू मनबीर बढाना, सुनील चौधरी सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बृज पाल, मोहकम सिंह, सुरजीत मीलू, कटार चंद वर्मा, करम चंद खेपड़, मामचंद छोकर, एडवोकेट राजिंदर सिंह, हजारी लाल, पूरन चंद, ज्ञानी गुरभजन सिंह उपस्थित रहे।

परिषद के महासचिव नरेंद्र मीलू ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद हर वर्ष स्व. राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस वर्ष भी लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि स्व. राजेश पायलट न केवल सामाजिक व आर्थिक विकास के समर्थक थे, बल्कि किसान परिवार से होने के नाते उनका विशेष झुकाव किसानों की समस्याओं की ओर था। वे एक सच्चे किसान नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।