लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन द्वारा निर्जला एकादशी पर लस्सी व फल वितरण का आयोजन….

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन द्वारा पवित्र निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर सेक्टर-41 में लस्सी एवं ताजे फलों के वितरण का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय पार्षद श्री हरदीप सिंह जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा फाउंडेशन के सेवाभावी प्रयासों की सराहना की।

इस आयोजन में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री राजकुमार यादव जी, जिनकी दुकान “Chicken Kukdu.com” के नाम से सेक्टर 41, चंडीगढ़ में स्थित है, ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। उन्होंने लंगर व्यवस्था एवं फल वितरण में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभाई।

फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने पूरे समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। लस्सी और फल वितरण के माध्यम से गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा।

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई है।

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रितेश भाटिया और उपाध्यक्ष ईश शर्मा, वरिष्ठ समन्वयक संतोष मैडम और रेखा मैडम, सलाहकार कृष्ण जी एवं सभी एनजीओ के सदस्य ने बढ़ चढ़ कर सेवा की