लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

वार्ड 24 की ट्रैफिक समस्याओं को लेकर जसबीर बंटी ने एस एस पी ट्रैफिक से की मुलाकात…..

चंडीगढ़:–चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड नंबर 24 के पार्षद ने एस एस पी ट्रैफिक से मुलाकात की। उन्होंने जसबीर सिंह बंटी ने वार्ड की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। वार्ड की समस्याओं को लेकर बात करते हुए उन्होंने सेक्टर 42 में छोटे गोल चक्कर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। क्योंकि उन्होंने बताया कि इस चौक पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। अगर वह स्पीड ब्रेकर वगैरा लगा दिए जाएं, तो उससे भी दुर्घटना होने का खतरा कम हो जाएगा।इसके साथ ही सेक्टर 36 और 42 में सड़के V5 कॉर्नर पर कॉलेज के बाहर आए दिन जाम लगने के कारण समस्या का सामना वार्ड वासियों करना पड़ रहा है। उससे निजात दिलाने की बात भी रखी गई है।

एस एस पी सुमेर प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि वह अपनी टीम भेजकर सर्वे करवाएंगे। ताकि लोगों को रोजमर्रा में पेश आ रही समस्या का समाधान हो सके। वहीं उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि लोगों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि जागरूक हैं और उन समस्याओं से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा रहे हैं। वो आभारी है कि पार्षद जसबीर सिंह बंटी भी अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर उनसे मिले हैं। जनप्रतिनिधि ऐसे ही होने चाहिए कि जो लोगों की समस्याएं हमारे तक पहुंचाएं और हम शहर को और सुंदर बनाने में योगदान कर सके।