लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सीआईआईएस और कनाडा की संस्था सेनेका पॉलिटेक्निक के बीच समझौता….

चंडीगढ़, 9 जून: स्थानीय सेक्टर 31 स्थित कॉन्टिनेंटल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (सीआईआईएस) ने अपने विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कनाडा की प्रमुख शिक्षण संस्था सेनेका पॉलिटेक्निक के साथ एक अहम समझौता किया है।

इस अवसर पर सेनेका पॉलिटेक्निक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रशांत श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस समझौते के तहत तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स जैसे बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (परचेज एंड सप्लाई मैनेजमेंट), कंप्यूटर प्रोग्राम और एनालिसिस संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी उनका ज्ञान सुदृढ़ किया जाएगा।

सेनेका पॉलिटेक्निक के बिजनेस डेवलपमेंट एंड इंटरनेशनल विंग की वाइस प्रेजिडेंट डॉ. मारीयन मेरांडो ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीआईआईएस के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर कर्नल संधू ने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। वरिष्ठ निदेशक श्री संधू ने कहा कि यह समझौता देश के छात्रों को वैश्विक मानकों पर आधारित शिक्षा दिलाने में मददगार सिद्ध होगा।

इस अवसर पर जनरल एच.आर.एस. मान, प्रो. कुलदीप ढींडसा, पूर्व इनकम टैक्स चीफ कमिश्नर जे.एस. आहूजा, जनरल के.एस. मान, जनरल एस.एस. संधू, पंजाब यूनिवर्सिटी के एजुकेशन विभाग के प्रमुख डॉ. जीसू जसकांवर सिंह, सीआईआईएस के कैंपस डायरेक्टर अमनदीप घुम्मन और इंटरनेशनल अफेयर्स के जनरल मैनेजर अमनदीप पाहवा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।