लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ की चेरिल सिंगला ने जेईई एडवांस्ड 2025 में बिखेरा परचम नारायणा एक्स प्रोग्राम से एआईआर 76 हासिल कर बनीं शहर की गर्ल्स टॉपर….

चंडीगढ़ । नारायणा एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस ने जेईई एडवांस्ड 2025 में अपने छात्रों की शानदार उपलब्धियों की घोषणा की है। इनमें चंडीगढ़ की छात्रा चेरिल सिंगला, जो प्रतिष्ठित नारायणा एक्स प्रोग्राम की छात्रा हैं, ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 76 हासिल कर शहर की गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

चेरिल की उल्लेखनीय सफलता उसकी निरंतर मेहनत और नारायणा एक्स प्रोग्राम की सशक्त अकादमिक प्रणाली का प्रमाण है। जेईई एडवांस्ड में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ, चेरिल ने कई अन्य शैक्षणिक उपलब्धियाँ भी हासिल की हैं। उन्होंने कक्षा 12 के दौरान केमिस्ट्री ओसीएससी के लिए क्वालिफाई किया, साथ ही एनएसईए (एस्ट्रोनॉमी), एनएसईपी (फिजिक्स), और आईओक्यूएम (गणित ओलंपियाड) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं। इसके अतिरिक्त, चेरिल ने सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 97.8% अंक प्राप्त किए और जेईई मेन्स 2025 में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 285 हासिल कर अपनी बहुपक्षीय प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया।

उनके दादा राम कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का क्षण है। चेरिल ने परिश्रम और शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

केजे अमरनाथ सर, जोनल डायरेक्टर, नारायणा इंस्टिट्यूट, ने कहा कि चेरिल की यह सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं बल्कि नारायणा के सभी सदस्यों के लिए गर्व का क्षण है। उनकी सफलता केंद्रित तैयारी, प्रतिबद्धता और हमारे एक्स प्रोग्राम की वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रणाली की ताकत को दर्शाती है। हम चेरिल, अंशुल, कुश और उनके परिवारों को इस अद्भुत उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हैं।