लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सुषमा जॉयनेस्ट एरोसिटी को रेरा की मंजूरी, हरे-भरे माहौल में प्लॉट लेकर घर बनाने का सुनहरा मौका….

चंडीगढ़। पंजाब के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर सुषमा ग्रुप को उनके प्रोजेक्ट ‘सुषमा जॉयनेस्ट एरोसिटी’ के लिए रेरा की मंजूरी मिल गई है। यह प्रोजेक्ट चंडीगढ़-पटियाला हाइवे पर स्थित है और हरे-भरे पार्कों व आधुनिक सुविधाओं से घिरे रेसिडेंशियल प्लॉट्स की पेशकश करता है। इस मंजूरी से ग्राहकों का कंपनी पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

प्रोजेक्ट एक ऐसे प्लानिंग ज़ोन में है जो एरोसिटी जैसे उभरते इलाके में बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं देता है। चौड़ी सड़कों, कई हरित पार्कों और नजदीक बन रहे कॉमर्शियल व इंस्टीट्यूशनल हब्स के चलते यह इलाका परिवारों के लिए एक आदर्श आवासीय विकल्प बन रहा है। सुषमा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतीक मित्तल ने कहा कि सुषमा जॉयनेस्ट एरोसिटी  को मिली रेरा मंजूरी हमारे गुणवत्ता और पारदर्शिता के वादे को और मज़बूत करती है। यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए है जो खुद का घर अपनी मर्जी से बनाना चाहते हैं और साथ ही एक सुरक्षित, विकसित माहौल में रहना चाहते हैं। छोटे शहरों में प्लॉटेड डिवेलपमेंट की बढ़ती मांग के बीच सुषमा जॉयनेस्ट एरोसिटी को एक बेहतरीन निवेश विकल्प माना जा रहा है। रेरा मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता और भी बढ़ गई है, जिससे यह आने वाले समय में प्लॉट खरीदने वालों की पहली पसंद बन सकता है।