लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नगर निगम चंडीगढ़ के पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन के सैंकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन: भारतीय मज़दूर संघ के नेताओं की उपस्थिति ने बढ़ाया हौंसला…

चंडीगढ़:– नगर निगम चंडीगढ़ के अंतर्गत कार्यरत पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन के अधीनस्थ सैंकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आज, 2 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नगर निगम दफ्तर सेक्टर 17 के गेट के सामने एक शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियनों के नेताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कर्मचारियों का हौंसला बढाया। इनमें मलकीत सिंह, पब्लिक हेल्थ वर्कर यूनियन यू.टी चंडीगढ़, अध्यक्ष और प्रदीप कुमार, जनरल सैक्ट्री, प्रदीप कुमार सीनियर वॉइस प्रधान, बलबीर राम,सुखवंत सिंह, जसवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह ने भाग लिया ।

भारतीय मज़दूर संघ की तरफ से बद्री प्रसाद कौशिक-प्रभारी, बलविंदर सिंह-अध्यक्ष, जसवंत सिंह- महासचिव, अमित कुमार, जगजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, कुमार, कृष्ण कुमार चड्ढा, रविंदर जायसवाल, हरजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह,मनोज कुमार ने हिस्सा लिया और संघ की तरफ से पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलवाया।

मौके पर दविंदर सिंह बबला, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, बी.जे.पी भी पहुंचे और निगम आयुक्त से मुलाकात करने और सभी कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी नौकरी की सुरक्षा के लिए सभी उचित कदम उठाए जाएंगे ।

मांगें:

संघ द्वारा नगर निगम आयुक्त को पहले ही एक ज्ञापन सौंपा जा चुका है। जिसमें 664 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भलाई और नौकरी की सुरक्षा से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें शामिल हैं:

664 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं बरकरार रखना:

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं बरकरार रखी जाएं, क्योंकि ये कर्मचारी नगर निगम की आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।

मैनपावर प्रविस्तारण के लिए टेंडर आवंटन/नवीनीकरण:

आउटसोर्सिंग के माध्यम से मैनपावर प्रविस्तारण के लिए टेंडर का आवंटन एवं नवीनीकरण शीघ्र किया जाए, ताकि कर्मचारियों की नौकरी और सेवाएं दोनों ही सुरक्षित रह सकें।

लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान:-

सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए, क्योंकि वेतन में देरी के कारण कई कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं ।

संघ के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा, “आउटसोर्सिंग कर्मचारी नगर निगम की कई सेवाओं की रीढ़ हैं । हम प्रशासन से अपील करते हैं कि हमारी मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि कर्मचारियों को नौकरी और आर्थिक सुरक्षा मिल सके।”

भारतीय मजदूर संघ के प्रधान बलविंदर सिंह ने कहा, “हमें उम्मीद है कि नगर निगम आयुक्त और संबंधित अधिकारी इन मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे ।

धन्यवाद

मलकीत सिंह

अध्यक्ष, पब्लिक हेल्थ वर्कर्स यूनियन, चंडीगढ़

मोबाइल: 7707925309