चंडीगढ़ की भूतपूर्व मेयर अनु चतरथ के बेटे और पूर्व एडवोकेट जनरल एवं विधायक गोपाल कृष्ण चतरथ के नाती रतिक चतरथ कपूर ‘आप’ इंटेलेक्चुअल सेल के प्रधान घोषित….
चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता तथा पंजाब सरकार की सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल अनु चतरथ के पुत्र रतिक चतरथ कपूर को आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ (इंटेलेक्चुअल सेल) का प्रधान नियुक्त किया गया है।
रतिक ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ से बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) में 81.86 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी एवं विशिष्ट योग्यता प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया था।
वे वरिष्ठ अधिवक्ता, चंडीगढ़ की पूर्व मेयर एवं पंजाब सरकार की सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल अनु चतरथ के पुत्र तथा पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल और बटाला के पूर्व विधायक, दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कृष्ण चतरथ के नाती हैं।


