वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में….
ज़ीरकपुर, 11 अक्टूबर 2026: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, ज़ीरकपुर लेकर आया है विशेष नवरात्रि व्रत थाली, जिसकी कीमत मात्र ₹299 + टैक्स है। यह थाली 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक लंच और डिनर में उपलब्ध रहेगी।
सेंधा नमक से तैयार और बिना प्याज़-लहसुन वाली यह सात्विक थाली स्वच्छता, पारंपरिक स्वाद और शुद्धता का विशेष संगम है। इसमें नौ स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं—शकरकंद टिक्की, मीठा दही व चटनियाँ, कद्दू की सब्ज़ी, कुट्टू आटे का चीला, सिंघाड़े के आटे की कढ़ी, समा के चावल, साबूदाना पापड़, चुकंदर का हलवा और ताज़े कटे फल।
होटल के जनरल मैनेजर श्री मनिंदरजीत सिंह सिब्बल ने श्रद्धालुओं और परिवारों को इस विशेष आयोजन में आमंत्रित करते हुए कहा कि नवरात्रि भक्ति, आस्था और एकजुटता का पर्व है। होटल की यह विशेष व्रत थाली पारंपरिक स्वाद और सात्विक भोजन के माध्यम से भक्तों को एक यादगार अनुभव प्रदान करने का प्रयास है।
चंडीगढ़–अंबाला हाईवे पर स्थित होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका 14 एकड़ में फैला है। यहाँ 11 बैंक्वेट हॉल, 7 हरे-भरे लॉन और 900 से अधिक कारों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
थाली उपलब्ध: 11–19 अक्टूबर 2026 | लंच एवं डिनर
बुकिंग एवं जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री मनिंदरजीत सिंह सिब्बल
जनरल मैनेजर, वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, ज़ीरकपुर
मोबाइल: 8558885554
जय माता दी!


