वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु….
चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार अनु भी मैदान में उतर चुकी हैं और वार्ड निवासियों के बीच जा जनसमर्थन भी जुटाना शुरू कर दिया। वह लगातार वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और अपना पक्ष उनके सामने रख रही हैं। उन्होंने कांग्रेस टिकट से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो वार्ड की बेटी है और पिछला काफी लंबा समय उन्होंने इसी वार्ड में गुजारा है। वार्डवासियों को पेश आ रही समस्याओं को वो भली भांति जानती हैं।
वार्ड निवासियों को पेश आ रही समस्याओं पर जिक्र करते हुए अनु ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वार्ड नंबर 03 में पिछले 10 साल से भाजपा के पार्षद है, जिन्होंने वार्ड में विकास के लिए कुछ नही किया। भाजपा पार्षद ने वार्ड को काफी पीछे धकेल दिया है। वार्ड निवासी उनको जिता कर पछता रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत में अनु ने कहा कि वार्ड के कई क्षेत्रों में आज भी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कें, साफ सफाई का अभाव, सीवरेज ब्लॉकेज, खराब स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव सहित नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व हासिल करना नहीं, बल्कि वार्डवासियों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। अनु ने कहा कि वह वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगी और उनकी समस्याओं व सुझावों को समझकर आगे की कार्य योजना तैयार करेंगी।
उन्होंने वार्डवासियों से जनसंपर्क के दौरान सहयोग और सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में वह वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान को और तेज करेंगी।
उन्होंने वार्ड में विकास को लेकर उनकी प्राथमिकता और योजनायें पर कहा कि:-
. काॅलोनी को एक बेहतरीन सामुदायिक केंद्र प्रदान किए जाने का सपना है मौजूदा समय में जो सामुदायिक केंद्र है वह छोटा होने के चलते समारोह करने में दिक्कत होती है।
. कॉलोनी में बेहतरीन पार्किंग व्यवस्था के लिए काम किया जाएगा। जिससे की लोगों को वाहन पार्किंग की समस्यां से निजाद दिलाई जा सके।
. पार्काे को बेहद ही बेहतरीन तरिके से मेंटेन करने का प्रबंध किया जाएगा।
. कॉलोनी में डिस्पेंसरी की व्यवस्था की जाएगी। अभी कॉलोनी वासियों को डिस्पेंसरी जाने के लिए ग्रेन मार्केट जाना पड़ता है।
. कॉलोनी में बेहतरीन सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन का बंदोबस्त करना।


