लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने आयोजित किया भव्य फ़ोटो वीडियो एक्सपो 2026….

चंडीगढ़:–चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (CPA) द्वारा फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों एवं कंटेंट क्रिएटर्स के लिए दो दिवसीय ‘फ़ोटो वीडियो एक्सपो 2026’ का भव्य आयोजन किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में किया जा रहा है । 28 और 29 जुलाई को होने वाले एक्सपो का शुभारंभ पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों और नवाचारों की सराहना की। साथ ही उन्होंने ‘Made in India’ ड्रोन का अपने कर-कमलों से अनावरण भी किया, जो एक्सपो का विशेष आकर्षण रहा।

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों, नवीनतम कैमरों, लेंसों, लाइटिंग उपकरणों, ड्रोन तकनीक तथा वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर से पेशेवरों, युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को परिचित कराना है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियाँ तपन दीवान, हुकुम चंद गोयल एवं अमित दीवान उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन को इस सफल पहल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस एक्सपो के प्रमुख आकर्षण:- देश-विदेश की अग्रणी कैमरा, लेंस, लाइटिंग एवं फोटोग्राफी एक्सेसरीज़ कंपनियों के अत्याधुनिक उत्पादों की लाइव प्रदर्शनी, नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन एवं विशेषज्ञों द्वारा लाइव डेमो, उत्तर भारत के फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों एवं कंटेंट क्रिएटर्स को एक मंच पर जोड़ने और नेटवर्किंग का सुनहरा अवसर, उद्योग विशेषज्ञों से संवाद, नई तकनीकों की जानकारी तथा व्यवसायिक संभावनाओं का विस्तार प्रमुख हैं।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान सरोज सिंह चौहान, चेयरमैन जे.पी. गरचा तथा जनरल सेक्रेटरी सुनील भट्ट ने कहा कि आज फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की दुनिया अत्यंत तेजी से बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक कैमरा सेंसर और नई डिजिटल तकनीकों ने कार्य करने के तरीकों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि फ़ोटो वीडियो वीडियो एक्सपो 2026 हर उस व्यक्ति के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है जो इस इंडस्ट्री में स्वयं को नवीनतम तकनीकों से अपडेट रखना चाहता है।

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (CPA) का यह आयोजन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी जगत के पेशेवरों, युवा प्रतिभाओं और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए ज्ञान, नवाचार और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हो रहा है।