लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

भारत विकास परिषद द्वारा ‘परिवार मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन….

चंडीगढ़, ( )भारत विकास परिषद (ईस्ट-1) चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में ‘परिवार मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद की ईस्ट-1 की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि इस विशेष उत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज और परिवारों में आपसी एकजुटता, प्रेम और खुशियों को बढ़ावा देना है। परिषद के सदस्यों और उनके परिवारों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने के लिए यह ‘परिवार मिलन’ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रांत अध्यक्ष एम. के. विरमानी, प्रांत कोषाध्यक्ष जसविंदर कौर सूरी सहित प्रांत के निर्मल अग्रवाल, टी. आर. वाधवा, पी. के. शर्मा, भूपेंद्र कुमार, एस. आर. शर्मा और सुमन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम वंदे मातरम के गायन के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें नवनिर्वाचित परिषद ईस्ट-1 की अध्यक्ष श्रीमती नीलम गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी संजय सिंगला और कोषाध्यक्ष प्रोमिला ग्रोवर को प्रांत अध्यक्ष ने विधिवत शपथ ग्रहण करवाई। इसके साथ ही 10 नए सदस्यों को भी प्रांत के अधिकारियों ने शपथ दिलाई।इस अवसर पर इवेंट का संचालन मनमोहन जौली और मंच संचालन ब्रांच महिला प्रमुख सुमिता कोहली ने किया। इनके साथ स्टेट महिला प्रमुख सुमन गुप्ता और डिस्ट्रिक्ट महिला प्रमुख रितु गुप्ता ने मिलकर कार्यक्रम को खूबसूरती से संजोया।कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत और गजलें पेश की गईं। महिलाओं और बच्चों ने नृत्य, संगीत व अन्य प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान नए सदस्यों का स्वागत किया गया और उन्हें परिषद की रूपरेखा से अवगत करवाया गया।

इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रांत अध्यक्ष एम. के. विरमानी ने परिषद के मुख्य कार्यों, कर्तव्यों और परिवार मिलन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद (ईस्ट-1) की टीम द्वारा सभी सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी का धन्यवाद करते हुए सुरुचिपूर्ण भोजन वितरित किया गया।