लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

सेक्टर-36ए एवं 36डी के पार्को में ओपन जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन…..

चंडीगढ़, 27 जुलाई 2026: नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-36ए एवं सेक्टर-36डी में स्थापित ओपन जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के पार्षद एवं पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर जसबीर सिंह बंटी के पूज्य पिता सरदार भाग सिंह जी द्वारा फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-36ए में मकान नंबर 206 के समीप स्थापित ओपन जिम एवं बच्चों के खेल उपकरणों का उद्घाटन किया गया। इसके साथ साथ ही सेक्टर-36डी में मकान नंबर 1544 के समीप स्थित पार्क में स्थापित ओपन जिम तथा मकान नंबर 1574 के सामने लगाए गए बच्चों के खेल उपकरणों का भी लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही नगर निगम के एमओएच (स्वास्थ्य) विभाग द्वारा विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए सेक्टर- 36डी के अध्यक्ष दिनेश कपिला ने अपनी पुस्तक “द वैरियस ह्यूज़ ऑफ लाइफ – ए कलेक्शन ऑफ थॉट्स एंड इनसाइट्स” का भी विमोचन किया ।

इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पार्षद जसबीर सिंह बंटी के निरंतर प्रयासों से सेक्टर-36 पहले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ, सुंदर, हराभरा एवं सुविधासंपन्न बन गया है। उन्होंने इन जनहित कार्यों के लिए पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर मेजर जनरल सी. एस. वेबली (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर-36ए), दिनेश कपिला (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर-36डी), परमजीत सिंह (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर-36बी), राजकुमार शर्मा, पवन सिंगला, कैप्टन राकेश शाकिजा, एस. एस. गुप्ता, आर. सी. गोयल, नगर निगम के एमओएच रोहित गर्ग, हरचंद सिंह, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।