सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च:….
चंडीगढ़:-सोनी ने अपने टेलीविजन सेगमेंट में विस्तार करते हुए 55 से 85 इंच का ट्रू आर जी बी टीवी सीरीज लॉन्च की है। चंडीगढ़ के सेक्टर 8 स्थित एस सी ओ 147-148, सबसे पुराने और बड़े सोनी सेन्टर एक्स इंक में सोनी चण्डीगढ़ के ब्रांच मैनेजर अश्वनी चौधरी और एक्स इंक के ओनर संजय जैन ने सोनी के ऑफिसियल और आम लोगों की मौजूदगी में लांच किया। Sony का यह 55 से 85-इंच ट्रू आर जी बी टीवी घर में सिनेमा जैसा फील देगा।
ब्रांच मैनेजर अश्विनी चौधरी ने बताया कि Sony ने अपने ट्रू आर जी बी टीवी सीरीज का प्रीमियम मॉडल लॉन्च किया है, जो बड़े स्क्रीन और थिएटर जैसा होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस टीवी में Sony का एडवांस्ड XR एआई प्रोसेसर लगा है, जो आर्टिफिशियल और कॉग्निटिव इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके कंटेंट और सिग्नल को इतने नेचुरल और इंसानी तरीके से प्रोसेस करता है कि देखने वाला हर फ्रेम को रियलिस्टिक अंदाज में पाता है। XR Backlight Master Drive तकनीक हजारों इंडिपेंडेंट LED के साथ प्रिसिशन डिमिंग एल्गोरिदम का कमाल दिखाती है, जिससे अल्ट्रा ब्राइट हाइलाइट्स और गहरे काले रंग होते हैं, जो बेहतर कंट्रास्ट और डिटेल्ड डायनेमिक रेंज देते हैं।
अपने आप मे पहले ट्रू आर जी TV Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें मौजूद DTS:X और IMAX एनहांस्ड आफर करता है।
Sony ट्रू आर जी बी एल ई डी टीवी की कीमत भारत में 195000/- से शुरू होकर 493000/- रुपये रखी गई है, जो कंपनी के सभी ऑफिशियल स्टोर्स (Sony Center व Sony Exclusive), ShopatSC.com, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स और लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कंपनी ने लॉन्च के साथ तीन साल की फुल वारंटी, सलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक और 10000/- रुपये प्रति महीना फिक्स्ड EMI जैसे ऑफर्स भी पेश किए हैं। साथ ही इसमें मौजूद 3D स्पैटियल साउंड घर पर ही सिनेमाघर जैसा एक्सपीरिएंस देने का दावा करता है।
अश्वनी चौधरी ने आगे बताया कि सोनी ट्रू आ आर जी बी बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो, आर जी बी ट्रिलुमिनोस मैक्स, ल्यूमिनेंस बूस्टर, स्मूथ कलर ग्रेडेशन, एक्स -वाइड एंगल प्रो, अकॉस्टिक मल्टी- ऑडियो+ (65″ और उससे बड़े), जेमिनी के साथ Google TV के साथ साथ कॉग्निटिव इंटेलिजेंस वाला XR प्रोसेसर कॉग्निटिव इंटेलिजेंस, XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर 20, XR क्लियर इमेज, स्टूडियो कैलिब्रेटेड, सोनी पिक्चर्स कोर, PS5 रिमोट प्ले, यू ट्यूब पर गेमिंग मल्टीव्यू, डॉल्बी एटमॉस विज़न, आई मैक्स एन्हांस्ड, इको डैशबोर्ड 2, हैंड-फ्री वॉइस सर्च, फाइंड माई रिमोट और वायर मैनेजमेंट के लिए मिराज स्टैंड की अतिरिक्त फीचर्स शामिल हैं।


