लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर सीएसआईओ-सीएसआईआर सेक्टर-30 के स्टाफ ने लगाई मीठे जल की छबील….

पांचवें पातशाह, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व के अवसर पर सीएसआईओ-सीएसआईआर सेक्टर-30, चंडीगढ़ के स्टाफ द्वारा आज संस्थान परिसर के बाहर श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मीठे जल की छबील लगाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को मीठा जल और प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में सीएसआईओ-सीएसआईआर के निदेशक डॉ. शांतनु भट्टाचार्य तथा आईएसटीसी के प्रिंसिपल डॉ. संजीव वर्मा ने भी सहभागिता करते हुए गुरु साहिब की शिक्षाओं को मानवता, सेवा और त्याग का संदेश बताया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन समाज को सेवा, सहनशीलता और मानव कल्याण के लिए प्रेरित करता है।

इस सेवा कार्य में संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य एम.पी. सिंह, हरचरण सिंह, अमरीक सिंह, कर्मवीर सिंह, स्वरजीत सिंह, राकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह तथा नरेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने पूरे श्रद्धाभाव से सेवा निभाई।

छबील के दौरान लोगों को ठंडा मीठा जल और प्रसाद वितरित किया गया तथा गुरु साहिब के शहीदी पर्व के महत्व को याद करते हुए मानव सेवा का संदेश दिया गया।