लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

शहीदों के स्मारक व सूचक बोर्ड का रखरखाव करना अति आवश्यक है – हिंद संग्राम परिषद्…..

पंचकूला( ):– जो देश पर हुये कुर्बान उनकी कुर्बानी को याद रखना ओर ओर तय हुए कहा कि शहर के सेक्टर 11 व 12 रोड़ पर शहीद कैप्टन रोहित कौशल मार्ग सेक्टर 12 के लिए मार्ग दर्शक सूचक बोर्ड लगा हुआ है। लेकिन इस बोर्ड के आसपास इतनी दयनीय दुर्दशा है कि बोर्ड खुद ही अपने आप पर आंसू बहा रहा है। उबाडखवाड फुटपाथ, बोर्ड स्टैंड के पास भी टूटा हुआ स्थान तथा गंदगी का अंबार लगा हुआ है । हिंद संग्राम परिषद् के प्रमुख अध्यक्ष एडवोकेट जगपाल सिंह, उपाध्यक्ष प. वासुदेव नादौन, प्रमुख महासचिव निष्काम चतरथ,  प्रमुख वित्त सचिव हरीश शर्मा  ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश व जिले में जहां जहां भी शहीदों के स्मारक, सूचक बोर्ड आदि लगे हुए हैं उनका रखरखाव रखना भी अति आवश्यक है। इसको प्रथमिकता के आधार पर लेना चाहिए।

हिंद संग्राम परिषद के महासचिव निष्काम चतरथ, वित्त सचिव हरीश शर्मा  के अलावा सुखविंदर बिट्टू, डाक्टर सीमा गुप्ता, डा जरनैल सिंह  तथा ट्राइसिटी प्रभारी अवतार सैणी व प्रेस सचिव अमित गोयल ने कहा कि परिषद् द्वारा एक पौधा शहीदों के नाम का भी पौधारोपण मिशन लगातार जारी है। इसके अलावा परिषद् के फाऊंडर प्रमुख  समाजसेवी विक्रांत शर्मा तथा सलाहकार दिनेश चतरथ ने बताया कि ये संस्था गैर राजनीतिक, विशुद्ध सामाजिक संस्था, जो राष्ट्र,मानव व समाज सेवा को समर्पित है। परिषद् द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवियों को हिंद संग्राम समाजसेवी, खेल , शिक्षा, बहादुरी व अन्य को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड का हर समाजसेवी इंतजार रहती है ।