लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ…

नई दिल्ली : एल जी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी अत्याधुनिक टी वी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ राजधानी दिल्ली के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स क्रोमा साकेत, रिलायंस डिजिटल रोहिणी सेक्टर 13 एवं ई-मार्ट जनकपुरी में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, व्यापारिक साझेदार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एलजी की नई टी वी एन पी आई 2026 रेंज की प्रीमियम डिस्प्ले क्वालिटी, ए आई आधारित स्मार्ट फीचर्स, एडवांस साउंड टेक्नोलॉजी तथा इमर्सिव एंटरटेनमेंट अनुभव को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित ग्राहकों ने नए मॉडल्स का लाइव डेमो देखा और उनकी आधुनिक तकनीक की सराहना की।

इस विशेष अवसर पर रीजनल ब्रांच हेड अशोक धर, ब्रांच मैनेजर विशाल जगोता, ब्रांच मैनेजर देवेश शर्मा तथा रीजनल मार्केटिंग मैनेजर वीर भद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नई टी वी एन पी आई 2026 रेंज की आधुनिक तकनीक, शानदार पिक्चर क्वालिटी, AI प्रोसेसर, गेमिंग फीचर्स एवं प्रीमियम डिजाइन की विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।

अशोक धर ने कहा कि एलजी अपने इनोवेटिव उत्पादों के माध्यम से प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रहा है और ग्राहकों को भविष्य की तकनीक उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वहीं विशाल जगोता एवं देवेश शर्मा ने कहा कि एलजी हमेशा ग्राहकों को नई एवं उन्नत तकनीक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा टी वी एन पी आई 2026 रेंज भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है।

रीजनल मार्केटिंग मैनेजर वीर भद्र सिंह ने बताया कि यह नई श्रृंखला ग्राहकों को स्मार्ट, कनेक्टेड एवं इमर्सिव एंटरटेनमेंट का नया अनुभव प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों एवं व्यापारिक साझेदारों ने नए टीवी मॉडल्स की खूब सराहना की और एलजी की आधुनिक तकनीकों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया।