लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

नामी सूफी गायक व कव्वाल के सूफियाना कलाम रहेंगे आकर्षण का केन्द्र….

चंडीगढ़( ):- नौगजा पीर (नवाज घाट) सिसवां में 31वां सालाना उर्स मुबारक आगामी 04 जून 2026 वीरवार को पूरी अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, और मजार पर चादर चढ़ा अपने परिवार और समस्त मानव कल्याण की दुआ मांगते है। सूफियाना कलाम व कव्वाली की महफिलें सजती हैं, जिसमे दिग्गज व नामी सूफी कव्वाल अपनी कव्वालियों से समारोह में समां बांध देते है। यह जानकारी पीर जी गद्दीनशीन सईयद मौलाना मुनतजीम अली शाह ने दी।

इस अवसर पर एस ए खान- जनरल सेक्रेटरी, चेतन प्रकाश, बलविंदर सिंह कुम्भडा, जसदीप सिंह निहंग और सज्जन सिंह सरपंच भी उपस्थित थे।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान पीर जी सईयद मौलाना मुनतजीम अली शाह ने बताया कि नौगजा पीर (नवाज घाट) सिसवां में 31वां सालाना उर्स मुबारक पूरी इबादत- अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पाक मौके पर बाबा नौ गजा पीर जी की दरगाह व बाबा शाहजी मौलाना अब्दुल रहीम शाह जी की दरगाह पर चादर चढ़ाने की रस्म अदा की जाती है।उर्स मुबारक मेले में देश के विभिन्न कोनों से भारी संख्या में श्रद्धालु दरगाह में पहुंचते हैं और अपनी, अपने परिवार व समस्त मानव कल्याण की सुख शांति व सलामती के लिए दुआ मांगते हैं।। उर्स मुबारक मेले के दौरान आयोजित सूफियाना कलाम और कव्वाली की रातें इस आयोजन का मुख्य केंद्र होती हैं। इस बार नामी बॉलीवुड सिंगर कमाल खान, सूफी गायक इशरत गुलाम अली, सूफी गायक काशी नाथ, सूफी गायक सरदार अली और सूफी गायक विनीत खान अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को निहाल करेंगे।

उर्स मुबारक मेले मौके पर एक विशाल लंगर का आयोजन होता है, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं।