निट की परीक्षा में हर विद्यार्थी व अभिभावक को खाने,पीने, रहने की सुविधा का प्रयास करें…..
पंचकूला – सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ट्राईसिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक में 21 जून को नीट परीक्षा होने जा रही हैं। तो हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने अपने क्षेत्र के सैंटर के आसपास विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए लंगर सेवा या दूध की छवील या चाय ब्रेड पकोड़ा आदि की लंगर सेवा लगानी चाहिए। ट्रस्ट के पैटर्न पं. आरके शर्मा प्रमुख तथा चेयरमैन विक्रांत बाबा जी ने कहा कि ट्राईसिटी व जिला पंचकूला के सामाजिक भवन या मंदिर धर्मशालाओं में जो विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को निशुल्क रहने की व्यवस्था का इंतजाम करने का प्रयास करना चाहिए।
ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी के उपाध्यक्ष भगत रमेश सिंह व उमेश शर्मा जी ने कहा कि जहां भी 6जून को सेंट्रर बनेंगे वहां सभी अपने अपने क्षेत्र में लंगर या दूध की छवील, चाय ब्रेड पकोड़ा या अन्य कई खाने पीने की सुविधा विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए करे तो ये सबसे बड़ी महान सेवा होगी। तो इसलिए हमें ये आयोजन करने करने पर विचार अवश्य करना चाहिए। ट्रस्ट के प्रमुख चेयरमैन विक्रांत बाबाजी ने सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी अपील की है कि नेट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपने अपने क्षेत्र में खाने पीने व जरूरतमंद को निशुल्क रहने की भी पूरी सुविधा का प्रयास करना चाहिए।


