लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

श्री सनातन धर्म सभा शिव मंदिर, सेक्टर-8 के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को सौंपा भागवत कथा का निमंत्रण….

आज श्री सनातन धर्म सभा शिव मंदिर, सेक्टर-8, चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शिव मंदिर सेक्टर 8 के अध्यक्ष एवं एच.एस. लक्की के नेतृत्व में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक महोदय को सेक्टर-8 स्थित शिव मंदिर में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया तथा उनका सम्मान भी किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी राजीव मोदगिल, सेक्टर आठ शिव मंदिर कमेटी के अश्विनी गुप्ता, हरिकिशन तथा अशोक चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एच.एस. लक्की एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने प्रशासक महोदय के समक्ष शहर के मंदिरों, गुरुद्वारों, गिरजाघरों, मस्जिदों तथा अन्य धार्मिक संस्थानों को आ रही विभिन्न समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धार्मिक संस्थाएं समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन वर्तमान समय में उन्हें कई प्रशासनिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आश्वासन दिया कि प्रशासन इस विषय को पूरी गंभीरता से संज्ञान में ले रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्चों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक संस्थानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन संवेदनशील है तथा इस दिशा में अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाले समय में इन संस्थानों को राहत प्रदान की जा सके।

प्रशासक महोदय ने कहा कि धार्मिक संस्थाएं समाज में नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का कार्य करती हैं। इनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होता और यह मुख्य रूप से श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान एवं सहयोग पर ही निर्भर रहती हैं। ऐसे में इन संस्थानों की सहायता करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना अत्यंत आवश्यक है।

एच.एस. लक्की तथा प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने प्रशासक महोदय का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने धार्मिक संस्थाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक समाधान का भरोसा दिया, जिसके लिए समस्त प्रतिनिधिमंडल उनकी सराहना करता है।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress