लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

यादों की बारात” यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को टैगोर थिएटर में जवां म्यूजिकल संस्था के द्वारा करवाया जा रहा है….

इस कार्यक्रम में हिन्दी फिल्मों से 20 के करीब गाने चुनकर हमारी ट्राई सिटी के अच्छे-अच्छे गायक गाने पेश करेंगे। जवां संगीत संस्था की सदस्या ज्योति कंसल, आदर्श गोयल और परम चंदेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में हमारे शहर के 20 के करीब गायक अपनी आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जिसमें से कुछ नाम इस प्रकार हैं- परम चंदेल, दुपांशु नेसी, तरुणदीप, अनन्या, नन्द किशोर, ज्योति कंसल, आदर्श गोयल, नीना भाटिया, राहुल सोनी हैं।

ज्योति जी ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने का मकसद है लोगों को अच्छे संगीत से जोड़ना और उनका मनोरंजन करना। तीसरा, इस तरह के कार्यक्रम के जरिये आने वाले नए बच्चों को मंच भी प्रदान किया जाता है।

मशहूर एक्टर फिरोज खान उर्फ अर्जुन, जो हमारे महाभारत के अर्जुन हैं और जिन्होंने कई बॉलीवुड की अच्छी-अच्छी फिल्मों में भूमिका निभाई है, वो हमारे इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर उपस्थित रहेंगे और यह बात हमारे लिए और हमारे शहर के लिए बड़ी खुशी की बात होगी।

और इस प्रोग्राम में संगीत डॉ. अरुणकांत द्वारा होगा और मंच संचालन का काम श्री राजेश अत्रे जी करेंगे। आखिर में उन्होंने इस शहर के सभी दर्शकों से अनुरोध किया कि आप सब अपनी यादों की बारात लेकर 14 अप्रैल को 4 बजे टैगोर थिएटर में आएं और इस संगीतमय प्रोग्राम का आनंद उठाएं।