लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

ढकोली में बचपन प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, रिबन काटकर हुआ उद्घाटन….

ढकोली/जीरकपुर। गुरजीवन विहार, #26, स्ट्रीट नंबर 2 में स्थित बचपन प्ले स्कूल का रविवार को भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शमशेर सिंह ने रिबन काटकर स्कूल का विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बचपन प्ले स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा पद्धति, सुरक्षित वातावरण और गतिविधि-आधारित लर्निंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें।

उद्घाटन समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया। स्कूल का आकर्षक, रंग-बिरंगा और आधुनिक परिसर अभिभावकों को काफी पसंद आया।

स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर यशी गुप्ता और अंकित गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व मनीषा सौरभ, सोपान गोयल, अमित गर्ग, सतीश गर्ग का आभार जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ उज्ज्वल भविष्य देना है।

इस अवसर पर हेड ऑफिस से आए देपेन्दर रॉय ने बताया कि संस्था देशभर में 1200 से अधिक स्कूल सफलतापूर्वक संचालित कर रही है और विदेशों में भी इसका विस्तार हो चुका है। नेपाल में 12 स्कूल पहले से ही सफलतापूर्वक चल रहे हैं, जहां बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि संस्था न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों को भी समय-समय पर मार्गदर्शन देती है, ताकि घर और स्कूल का वातावरण मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक बन सके।

कुल मिलाकर, उद्घाटन समारोह ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का संदेश दिया और क्षेत्र के अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।