लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

India News24x7 Live

Online Latest Breaking News

पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया…..

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 17 (सेक्टर 22 एवं 23) के पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। राजीव गांधी कांग्रेस भवन, सेक्टर-35 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सेक्टर-43 के कोषाध्यक्ष उज्जवल भसीन के साथ वकील विशाल शर्मा और युवराज अष्ट ने भी कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पार्टी को और मजबूती प्रदान की।

नए साथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि दमनप्रीत सिंह बादल और उज्जवल भसीन जैसे जमीनी एवं प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अन्य राजनीतिक दलों के कई नेता भी कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे।

लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी द्वारा शहर के ज्वलंत मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाना और कांग्रेस पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों ने लोगों का विश्वास पुनः कांग्रेस की ओर आकर्षित किया है, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न दलों के नेता स्वयं आगे बढ़कर कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए दमनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि यह उनके लिए “घर वापसी” का क्षण है। उन्होंने कहा कि पूर्व में वे चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के संस्थापक रहे स्वर्गीय प्रदीप छाबड़ा के साथ कांग्रेस छोड़कर गए थे, लेकिन अब उन्हें महसूस हुआ है कि कांग्रेस ही वह मंच है, जहां से वे अपने वार्ड और शहर की बेहतर सेवा कर सकते हैं।

वहीं उज्जवल भसीन ने कहा कि वे लंबे समय से अधिवक्ताओं के बीच सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की अधिवक्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने सभी नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि इनके जुड़ने से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा आने वाले दिनों में अन्य नेता भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल होंगे।

H s Lucky President Chandigarh Pradesh Congress